फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क बंद होने से चलना पड़ रहा 20 किमी पैदल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलघाटी को तहसील मुख्यालय से जोड़ने वाली एकमात्र थराली-डुंग्री-घाट सड़क तीन दिन से बंद है, जिससे लोगों को 15 से 20 किमी पैदल चलना पड़ रहा है। जो लोग सुबह तहसील मुख्यालय आ रहे हैं वे रात में घरों को पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

डुंग्री, रुईसाण, गेरूड़, बूंगा, बुरसोल, रतगांव, प्रांत, मैन, केरा, कोलपुड़ी गांवों को यातायात सुविधा देने वाली थराली-डुंग्री-घाट सड़क थराली से दो किमी आगे प्राणमति के पास चट्टान टूटने से मंगलवार से बंद है। ऐसे में यहां के ग्रामीणों को बैंक, तहसील और अन्य कार्यालयों में कामकाज के लिए चट्टानी रास्ते पार कर जाना पड़ रहा है। यहां पर हर समय भूस्खलन से पहाड़ी दरकने से मार्ग बंद हो रहा है। हालांकि पीएमजीएसवाई सड़क खोलने का प्रयास कर रहा, लेकिन फिर से मलबा सड़क पर आ रहा है। क्षेपंस दिगंबर प्रसाद, राजेंद्र सिंह, रमेश चंद्र, नवीन चंद्र, हरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रशासन से शीघ्र सड़क खोलने की मांग की। वहीं पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता सचिन कुमार ने कहा कि सड़क खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें