फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरीश रावत बोले, 10 जुलाई को आंदोलनकारी जेल गए तो वे भी देंगे गिरफ्तारी

Thu, 04 Jul 2019 09:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गैरसैंण
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि गैरसैंण में आंदोलनकारियों पर मुकदमे दर्ज करना दुर्भाग्यपूर्ण है। अगर 10 जुलाई को आंदोलनकारी जेल गए तो वे भी उनके समर्थन में अपनी गिरफ्तारी देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में शराब की दुकानों में हो रही वृद्धि, अनियंत्रित खनन और जिला प्राधिकरण के खिलाफ आंदोलन भी चलाया जाएगा।

विज्ञापन


भराड़ीसैंण में विस सत्र के दौरान राजधानी गैरसैंण बनाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया था। इस पर 38 आंदोलनकारियों पर मुकदमे दर्ज किए गए थे। आंदोलनकारियों को 10 जुलाई को न्यायिक मजिस्ट्रेट गैरसैंण की अदालत में पेश होना है लेकिन आंदोलनकारियों ने कहा वह जमानत नहीं लेंगे बल्कि जेल जाएंगे। यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व सीएम ने इस संबंध में कहा कि अगर आंदोलनकारी जेल गए तो वह भी उनके समर्थन में अपनी गिरफ्तारी देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने राज्य में ढाई सालों में भी कोई सकारात्मक सुधार नहीं किए।

उन्होंने भराड़ीसैंण में सचिवालय के लिए 47 करोड़ दिए थे, लेकिन यहां का विकास नहीं किया गया। गैरसैंण क्षेत्र की सड़कें बदहाल हैं। इलेक्शन कमीशन की कार्यप्रणाली पर संदेह जताते हुए उन्होंने कहा कि मत-पत्र द्वारा चुनाव करवाए जाने चाहिए। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केएस बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर रावत, सुरेश बिष्ट, ब्लाक प्रमुख सुमति बिष्ट, कमल रावत, सभासद सरोज शाह, पूरन नेगी, बीरेंद्र लाल, चंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन


पंचायत चुनावों की तैयारी में जुटने का आह्वान

चमोली जिले भ्रमण पर पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। कर्णप्रयाग पहुंचने पर उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक ली और पंचायत चुनावों की तैयारी में जुटने जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गैरसैंण के चहुमुखी विकास की ओर अग्रसर थी, लेकिन हम सत्ता में नहीं आ पाए। आज गैरसैंण के विकास पर राज्य सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है और महंगाई चरम पर है।

आदिबदरी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वर्तमान समय में कठिन दौर से गुजर रही है, लेकिन पार्टी को कठिन परिस्थितियों से उबरना बखूबी आता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में सकारात्मक ऊर्जा भरते हुए कहा कि वे पंचायत चुनावों की तैयारी करें और अपने प्रत्याशियों को विजयी बनाएं। पूर्व विधायक डा. अनसूया प्रसाद मैखुरी ने कहा कि तहसील, शिक्षण संस्थाएं खोलना, सड़कों का निर्माण, स्वास्थ्य, चिकित्सा, पेयजल जैसी मूलभूत समस्याओं का निराकरण करना केवल कांग्रेस को आता है और ये जनता आज बखूबी महसूस कर रही है। मौके पर पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी, राजेंद्र सगोई, मीना देवी, सतेश्वरी देवी, सुशील रावत, हरेंद्र चौधरी, नरेश बरमोला आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें