पीपलकोटी। सेेमलडाला मैदान के समीप चल रहे श्री राम कथा के समापन पर श्रद्धालुओं ने टिहरी के जिलासू गांव की आराध्य देवी दक्षिण काली और सेम नागराजा की डोली के दर्शन किए।
कथा के अंतिम दिन कथावाचक अंकित नौटियाल ने कहा कि जहां गाय का आदर, सत्कार नहीं होता है, उस क्षेत्र की युवा पीढ़ी आवारा हो जाती है। लक्ष्मण की तरह उदार, राजा बलि की तरह दानवीर व संत रैदास की तरह प्रभु भक्त बनकर देखो, सुख की अनुभूति अपने आप होगी। इस दौरान कलाकारों ने कृष्ण झांकी और नृत्य नाटिका भी प्रस्तुत की। इस मौके पर मुख्य यजमान देवेंद्र नेगी, लोक गायक धर्मेंद्र नेगी, दीपक नेगी, नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बंडवाल, अतुल शाह, विजेंद्र भंडारी, मनोज कुमार, शरद कंडारी, कुमुद लाल शाह, राजेंद्र सिंह, दीपलाल शाह आदि मौजूद थे।