फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: शिविर में 122 लोगों ने कराया पंजीकरण

Mon, 14 Oct 2024 06:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

देवाल। समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 122 लोगों ने पंजीकरण कराया। शिविर में दो लोगों के दिव्यांग प्रमाणपत्र भी बने। साथ ही विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में आयोजित एक दिवसीय विभागीय शिविर का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख डॉ. दर्शन दानू ने किया। शिविर में 80 प्रतिशत दिव्यांग वीरेंद्र सिंह को व्हील चीयर दी गई। साथ ही पशुपालन विभाग, कृषि, उद्यान, विधिक सेवा प्राधिकरण, समाज कल्याण विभाग आदि की ओर से स्टॉल लगाए गए। मानसिक रोग चिकित्सक के जिले में नहीं होने के कारण लोगों के प्रमाणपत्र नहीं बन पाए। शिविर में ब्लॉक प्रमुख डॉ. दर्शन दानू, एसीएमओ डॉ. एमएस खाती, बीडीओ एसएस भंडारी, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक गुप्ता, फिजिशियन डॉ. सतेंद्र कंडारी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाति शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें