जोशीमठ। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद बदरीनाथ के शीतकालीन पूजा स्थलों पर भी श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इन दो माह में नृसिंह मंदिर और पांडुकेश्वर में कुल 11,999 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
बदरीनाथ के कपाट बंद होने के बाद उद्धव जी व कुबेर जी की डोलियां पांडुकेश्वर स्थित योग ध्यान बदरी और शंकराचार्य की गद्दी नृसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंच जाती है। शीतकाल में दोनों जगहों पर इनकी पूजा-अर्चना होती है। 18 नवंबर को धाम के कपाट बंद होने के बाद से अब तक नृसिंह मंदिर में 11,773 और पांडुकेश्वर में 226 श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचे हैं। वहीं अभी तक मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला बना हुआ है।