फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: होटल और ढाबों से मिले 11 घरेलू गैस सिलिंडर

Thu, 03 Oct 2024 06:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। होटल और ढाबों में घरेलू गैस सिलिंडरों के प्रयोग की सूचना पर प्रशासन, पुलिस और पूर्ति विभाग की टीम ने नगर के प्रमुख बाजारों में छापा मारा। इस दौरान कई दुकानों में घरेलू रसोई गैस सिलिंडर को प्रयोग होते मिला। टीम ने 11 सिलिंडरों को जब्त कर लिया। कार्रवाई की रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी शोभा बेंजवाल के नेतृत्व में प्रशासन, पुलिस और पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने अपर बाजार, मुख्य बाजार के पेट्रोल पंप, मुख्य बाजार, सिमली रोड सहित पोखरी पुल के आसपास के बाजारों में छापा मारा। इस दौरान 11 होटल, ढाबों से घरेलू गैस सिलिंडर मिला। टीम में इंडेन गैस एजेंसी की प्रबंधक रजनी थपलियाल, पूर्ति निरीक्षक जयकृत बिष्ट सहित कई अन्य अधिकारी, पुलिस भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें