फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: शादियों में सिलिंडर के लिए 10 ने किए आवेदन, चार को ही मिले

Mon, 13 Apr 2026 06:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। बैसाखी पर्व 14 अप्रैल से शादियों का सीजन शुरू हो रहा है। मगर सिलिंडर की किल्लत के कारण प्रशासन ने शादी के कार्ड और आवेदन पर शादी वाले घरों को दो व्यावसायिक सिलिंडर देने की योजना बनाई है। इसके लिए कर्णप्रयाग प्रशासन के पास 10 लोगों ने आवेदन किए। इनमें से चार लोगों को ही सिलिंडर दिए गए हैं।
विज्ञापन

खाद्य पूर्ति निरीक्षक क्रांति कुकरेती ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 14 अप्रैल को होने वाली चार शादियों के लिए मुरलीधर मनोड़ी, पंकज कंडारी, भरत सिंह नेगी और कमलानंद की ओर से किए गए आवेदन पर इनको नियमानुसार दो व्यावसायिक सिलिंडर दे दिए गए हैं। बाकी छह लोगों को भी यथ समय रसोई गैस की आपूर्ति कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें