फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो उत्तराखंड में बदल जाएंगे 'सीएम बहुगुणा'

Tue, 24 Sep 2013 11:14 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार के नेतृत्व परिवर्तन की कवायदों को टालते हुए मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि यह सब मीडिया में ही है।
विज्ञापन


उन्होंने पत्रकारों के सवालों से बचते हुए कहा कि वे राष्ट्रीय एकता परिषद की बैठक में भाग लेने दिल्ली गए थे। बैठक में अपने कई सुझाव भी रखे।

पढ़ें, ‘मोदी रन’ में मोदी तोड़ रहे दुश्मनों की 'हड्डी'

मुख्यमंत्री बदलने को लेकर पिछले कई दिनों से कवायद चल रही है। लेकिन इस मामले पर बहुगुणा फिलवक्त कुछ बोलने से बच रहे हैं।

समिति की सिफारिसों पर अमल
उनका कहना है कि अभी इस पर बोलने के लिए उनके पास कुछ भी नहीं है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय एकता परिषद की बैठक में उन्होंने इस बात पर बल दिया है कि सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने एवं सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वालों को दंडित करने के लिए जस्टिस श्री कृष्ण कमीशन एवं सच्चर समिति की सिफारिसों पर अमल किया जाना चाहिए।

पढ़ें, मैं बेकसूर! सरकार के इशारे पर रोके गए रामदेवः बालकृष्ण

गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे पहुंचेंगे देहरादून
सांप्रदायिक दंगो में जान माल के नुकसान पर उचित मुआवजा दिए जाने का भी उन्होंने सुझाव दिया। मंगलवार को अपराह्न तीन बजे दिल्ली से देहरादून लौटे मुख्यमंत्री ने जीटीसी हेलीपैड पर मीडिया को बताया कि 7 अक्तूबर को गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे देहरादून आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, चर्चा में कुजंवाल द्वारा 'अवैध नियुक्ति', भाजपा की साजिश

वे यहां बीएसएफ के ट्रेनिंग सेंटर का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि 11 और 12 अक्तूबर को केंद्रीय वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा उत्तराखंड आएंगे। वे ऊधमसिंहनगर और देहरादून में प्रस्तावित मसाला पार्क (स्पाइस पार्क) का शिलान्यास करेंगे।

पढ़ें, बिस्कुट के बहाने, सेवादार ने बच्ची से की शर्मनाक हरकत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें