दिल्ली से दून आ रही उत्तराखंड परिवहन की बस मोहंड के पास खाई में गिर गई। बस में चालक-परिचालक समेत 30 लोग सवार थे।
यात्रियों के अनुसार चालक को झपकी आ गई थी और वह संकरे मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा। हादसे में बस सवार सभी लोगों को चोटें आईं।
इनमें से दिल्ली की मां-बेटी को गंभीर चोटें थीं। 28 लोगों को मामूली उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
हादसे का शिकार हुई उत्तराखंड परिवहन निगम की बस (यूके 07 पीए 1494) बुधवार रात दिल्ली से दून के लिए रवाना हुई थी।
देहरादून से कुछ किलोमीटर पहले तड़के करीब चार बजे मोहंड (सहारनपुर) के पास बस अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई। हादसा होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
यात्रियों ने खाई से बाहर निकलने में एक दूसरे की मदद की और गंभीर घायलों को संभाला।
सूचना पर पुलिस और 108 एंबुलेंस ने घायलों को दून अस्पताल और महंत इंदरेश अस्पताल पहुंचाया। महंत इंदरेश अस्पताल में भर्ती आरकेपुरम निवासी शशिबाला (45) पत्नी जोगेंद्र सिंह रावत और उनकी बेटी दिव्या (18) को गंभीर छोटे आईं।
हालांकि, बाद में उन्हें भी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घायल यात्रियों का कहना था कि चालक को झपकी आने से यह हादसा हुआ। शुक्र है कि खाई ज्यादा गहरी नहीं थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
घायलों की सूची-
दिव्या रावत (18) निवासी टाइप-2, सेक्टर-12, आरकेपुरम दिल्ली
शशिबाला (45), निवासी टाइप-2, सेक्टर-12 आरकेपुरम दिल्ली
देवेंद्र सिंह (50) निवासी जाटपुरा, मुरादाबाद
कविशा (08) निवासी महरूब, दिल्ली
राहुल (25) निवासी सेंट्रल मार्केट, अंबेडकर नगर दिल्ली
वाहीद (25) निवासी अंबेडकर दिल्ली
मनोज सिंह (30) निवासी मदनपुर, दिल्ली
सोनू (20) निवासी मेरठ
विनिता (6) निवासी मेरठ
संतोष (30) निवासी मेरठ
रेखा डिमरी (34) निवासी टी-स्टेट बंजारावाला, दून
विजय डिमरी (36) निवासी टी-स्टेट बंजारावाला, दून
रणधीर सिंह (56) निवासी दून विहार, जाखन, दून
अमित (28) निवासी शिमला बाईपास, नया गांव
नितिन कुमार (19) निवासी रुड़की
पंकज तिवारी (28) निवासी लंढौर, मसूरी
आंचल (12) निवासी श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल
राजीव कुमार गौतम (28) सीतामढ़ी, बिहार
विनोद प्रसाद (25) निवासी पुरौला, उत्तरकाशी
सर्वेशवरी देवी (62) डालनवाला, दून
सुषमा (45) निवासी लोअर नत्थनपुर, दून
जगन्नाथ डिमरी (42) निवासी शास्त्रीनगर, देहरादून
लालू (23) निवासी पत्थरी बाग, दून
शीला (34) निवासी शास्त्रीनगर, देहरादून
प्रियांचल डिमरी (12) निवासी शास्त्रीनगर, देहरादून