फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार बहाली से उलझन में रही नौकरशाही 

Thu, 21 Apr 2016 09:07 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
केके पॉल - फोटो : file photo
विज्ञापन
राष्ट्रपति शासन समाप्त कर सरकार बहाली को लेकर हाईकोर्ट के ऐतिहासिक फैसले को लेकर नौकरशाही में देर रात तक असमंजस में स्थिति रही। आला नौकरशाहों को यही समझ में नहीं आ रहा था कि आखिरकार वह क्या कदम उठाए? 
विज्ञापन


राज्य संपत्ति और सचिवालय प्रशासन से जुड़े अफसरों को यह समझ में नहीं आ रहा था कि क्या मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों को सरकार की ओर से दी जाने वाली सरकारी सुविधाएं मुहैया करायी जाय या नहीं? 

तमाम विभागों के अफसर मुख्य सचिव की ओर से आदेश जारी किए जाने का इंतजार करते रहे। राज्य संपत्ति और सचिवालय प्रशासन से जुडे़ तमाम आला अफसरों ने कहा कि जब तक उनके पास कोई लिखित आदेश नहीं आ जाता है तब तक वह कैसे सभी सरकारी सुविधाएं बहाल कर सकते हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

अदालत के फैसले को लेकर लगाए जा रहे थे तरह तरह के कयास

supreme court
इससे पूर्व सचिवालय में दिन भर आला नौकरशाहों और कर्मचारियों के बीच अदालत के फैसले को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे थे। कोई हरीश रावत की अगुवाई में कांग्रेस सरकार की वापसी के दावे कर रहा था तो कोई भाजपा सरकार के दावे कर रहा था। 

लेकिन अपराह्न चार बजे के बाद नौकरशाहों को इस बात के संकेत मिलने लगे थे कि मुख्यमंत्री हरीश रावत की अग़ुवाई में सरकार का गठन होगा। आखिरकार अदालत का फैसला आने के बाद अब तस्वीर साफ हो चुकी है। 

राज्य संपत्ति विभाग के एक आला अफसर ने कहा कि आदेश के बाद मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों को पूर्व की भांति सारी सरकारी सुविधाएं मुहैया करा दी जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें