फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में बसपा के दांव से ठगी रह गई भाजपा

Wed, 11 May 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
अजय भट्ट - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचने के लिए कांग्रेस को रोकने के प्रयासों में बसपा को बिना मांगे ही समर्थन देने की घोषणा करने वाली भाजपा बदले समीकरणों में खुद को ठगा सा महसूस कर रही है। हालात कुछ इस तरह बदले कि बसपा को समर्थन लेने की जरूरत ही नहीं पड़ी।
विज्ञापन


पिछले वर्ष दिसंबर और इस साल जनवरी में तीन चरणों में पंचायत के चुनाव में जनता ने भाजपा को करारा झटका दिया था। 47 में से भाजपा के केवल तीन ही प्रत्याशी जीतकर आए थे। ऐसे में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद की दौड़ से भाजपा पहले ही बाहर हो गई थी।

इस बार बदले थे हालात
अध्यक्ष पद के पिछले दो चुनाव में भाजपा बसपा का ही समर्थन करती रही है तब स्थिति ऐसी थी कि बसपा को भी समर्थन लेने के लिए प्रयास करना पड़ता था लेकिन इस बार ऐसी भी स्थिति नहीं बनी चूंकि अधिकतर 17 सदस्य निर्दलीय जीतकर आए थे। बसपा का गणित इनमें ही सेंध लगाकर पूरा होने की संभावना थी।
विज्ञापन


ऐसे में भाजपा जब अंत तक भी इस चुनाव में अपनी भूमिका तय नहीं कर पाई तो बिना मांगे ही बसपा को समर्थन देने की घोषणा कर दी गई। जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर तो पहले से ही बसपा के साथ खड़े होने का संकेत दे रहे थे।

खुद प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने सोमवार को हरिद्वार में बसपा को समर्थन देने की घोषणा की थी लेकिन रातों रात बदले राजनीतिक समीकरण के चलते यह समर्थन भी बेकार चला गया। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के सामने से अपना प्रत्याशी हटाकर बसपा ने भाजपा को करारा झटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें