फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Victor Banerjee: पद्मभूषण विक्टर बनर्जी की तबीयत बिगड़ी, पड़ा माइनर ब्रेन स्ट्रोक; मसूरी के अस्पताल में भर्ती

Sat, 17 Aug 2024 09:05 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी

सार

बॉलीवुड अभिनेता पद्मभूषण विक्टर बनर्जी की तबीयत खराब होने पर उनको देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 14 अगस्त को विक्टर बनर्जी अपने घर पर ही थे, उनको माइनर ब्रेन स्ट्रोक पड़ा।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पद्मभूषण विक्टर बनर्जी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता पद्मभूषण विक्टर बनर्जी की तबीयत खराब होने पर उनको देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मसूरी निवासी बनर्जी के निजी सचिव सुंदर सिंह पंवार ने बताया कि 14 अगस्त को विक्टर बनर्जी अपने घर पर ही थे। उनको माइनर ब्रेन स्ट्रोक पड़ा। आनन-फानन में उनको देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में पत्नी माया बनर्जी भी उनके साथ हैं। 

विज्ञापन


उनका उपचार करने वाले डॉक्टर शमशेर के मुताबिक, विक्टर बनर्जी की तबीयत अब खतरे से बाहर है। सोमवार को उनको अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। अमर उजाला से बातचीत में अभिनेता विक्टर बनर्जी ने बताया कि वह ठीक हैं। जल्द ही अपने प्रशंसकों के बीच आएंगे। मजाकिया लहजे में उन्होंने कहा कि मसूरी का मौसम खराब है, इसलिए उनका ऊपर का टिकट कैंसिल हो गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें