फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाल्टा ड्रिंक की बोतल में मिली मरी हुई मक्खी

Wed, 04 May 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
जाल्टा की बोतल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पेय पदार्थ की कंपनी जाल्टा की बोतल में मरी हुई मक्खी निकलने के मामले पर कांवली रोड निवासी नाजिम राठी ने कंपनी और उसके पदाधिकारियों को कानूनी नोटिस भेजा है। उन्होंने मांग की है कि हर्जाने के तौर पर पांच लाख रुपये देने के साथ ही माफी मांगी जाए। हालांकि कंपनी ने इस पर अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिवक्ता आरएस राघव ने बताया कि उनके क्लाइंट नाजिम राठी ने 190 रुपये प्रति कार्टन की दर से तीन कार्टन खरीदे थे। जाल्टा सीएसडी 250 मिलि. की बोतल खोलकर पी तो मुंह में कुछ महसूस हुआ। जब थूका तो पता चला कि वह एक मरी हुई मक्खी थी। इससे नाजिम को उल्टी आने लगी। 

15 दिन में जवाब न आने पर दर्ज कराएंगे मुकदमा
उन्होंने दूसरी बंद बोतल उठाई तो उसमें भी मरी हुई मक्खी पड़ी थी। इस पर नाजिम ने अपनी अधिवक्ता आरएस राघव के माध्यम से कंपनी, कंपनी के निदेशक विष्णु मित्तल, उत्तराखंड सेल्स हेड प्रमोद भट्ट और सप्लाई करने वाली एजेंसी को कानूनी नोटिस भेजा है। उन्होंने पांच लाख रुपये हर्जाने की मांग करते हुए कंपनी से माफी मांगने को कहा है। 
विज्ञापन


साथ ही यह भी कहा है कि कंपनी अपने पेय पदार्थों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत जांचने के बाद इसकी जानकारी भी उन्हें उपलब्ध कराए। 15 दिन के भीतर अगर जवाब न आया तो कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें