फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी CM की सोची समझी साजिश

Thu, 17 Mar 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हरीश रावत - फोटो : file photo
विज्ञापन
‘शक्तिमान’ घोड़ा प्रकरण में भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी और उनके घरों में दबिश दिए जाने के मामले में भाजपा युवा मोर्चा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने इसे सरकार की सोची-समझी साजिश का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि सीएम की इस मनमानी के खिलाफ प्रदेशभर में प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर पुतला फूंकेंगे। 
विज्ञापन


लटवाल ने कहा सीएम के निर्देश पर ही भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की जा रही है। उनके घरों में घुसकर मां-बहिनों के साथ अभद्रता की जा रही है। 

सीएम के दबाव में पुलिस:
प्रदेश में हजारों पीड़ितों की फरियाद को अनसुनी करने वाली पुलिस सीएम के दबाव में भाजपा कार्यकर्ताओं का शोषण कर रही है। 

उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं के घर में दबिश देकर महिलाओं के साथ बदसलूकी की। हर मोर्चे पर फेल रहे सीएम हरीश रावत प्रदेश में हिटलरशाही कर रहे हैं।

विरोध में भाजयुमो कार्यकर्ता प्रत्येक जिले में सीएम की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकालकर विरोध-प्रदर्शन करेंगे। सीएम का पुतला फूंका जाएगा। 

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने और महिलाओं से अभद्रता पर माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के अपमान पर सीएम को माफी मांगनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें