फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक यात्रा से उत्तराखंड में कई मोर्चे फतह करेगी भाजपा

Wed, 20 Apr 2016 12:06 PM IST
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
अजय भट्ट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तराखंड में भाजपा ने जनजागरण यात्रा से एक साथ कई निशाने साधने की कोशिश की है। यात्रा से भाजपा भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस की घेराबंदी तो कर ही रही है वहीं, पार्टी नेतृत्व ने यह भी संदेश देने का प्रयास किया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में विभिन्न वर्गों के लोग उनसे जुड़ने लगे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को ‘भ्रष्टाचार मिटाओ उत्तराखंड बचाओ’ जनजागरण यात्रा के दौरान देहरादून में भी पूरे कार्यक्रम की रणनीति, भाजपाइयों के भाषण और नारों में भी इसकी बानगी नजर आई।

रिस्पना पुल पर स्वागत कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं को आगे कर यह दिखाने की कोशिश की है कि कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार के खिलाफ प्रदेश की महिलाएं और युवा वर्ग एकजुट होकर भाजपा के साथ खड़ा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता अजय भट्ट‍ - फोटो : अमर उजाला
​आराघर में यात्रा के स्वागत का जिम्मा अंबेडकर मंडल के युवा कार्यकर्ताओं को दिया गया था। रेसकोर्स चौक पर सिख समाज, महाराजा अग्रसेन चौक पर त्यागी रोड के व्यापारी व आम लोग यात्रा से जुड़े।

यात्रा के लक्खीबाग चौकी पर पहुंचने से पहले अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता यहां आमजन को कांग्रेस के भ्रष्टाचार के बारे में जानकारी दे रहे थे। ये लोग अल्पसंख्यक मोर्चा के साथ ही भाजपा की यात्रा से जुड़ते गए।

कांवली रोड पर वाल्मीकि समाज व जाटव समाज, गोविंदगढ़ में पंजाबी, सिख समुदाय और जीएमएस रोड पर जाट, पंजाबी व दलित समाज के लोग भी यात्रा के साथ सभास्थल चौधरी फार्म हाउस पहुंचे। यात्रा के दौरान लग रहे नारों में ‘सबका साथ, सबका विकास’ और कांग्रेस का भ्रष्टाचार मुख्य फोकस पर था।

प्रदेश अध्यक्ष समेत तमाम वक्ताओं ने भी अपने भाषण में इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में हर वर्ग भाजपा के साथ जुड़ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें