बागेश्वर। काफलीगैर तहसील क्षेत्र के असों मल्लापुर गांव में कूड़े में आग लगाते समय युवक बुरी तरह से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
असों मल्लापुर निवासी पुष्कर सिंह (34) पुत्र हरक सिंह कूड़े का जला रहा था। बारिश के कारण कूड़ा गीला होने से आग नहीं लग रही थी। पुष्कर ने आग जलाने के लिए थिनर डाल दिया। अचानक से आग तेजी से भड़की और युवक को चपेट में ले लिया। युवक के चेहरे और शरीर आग से झुलस गए। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉ. कल्पना जोशी ने बताया कि युवक की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। संवाद