फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: भारत और इंदिरा ने 100, 200, 400 मीटर दौड़ जीती

Thu, 02 Mar 2023 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। चंद्र सिंह शाही राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कपकोट में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। बालक वर्ग में सौ मीटर की दौड़ भारत कोरंगा, छात्रा वर्ग में इंद्रा गढ़िया ने जीती। 200 और 400 मीटर की दौड़ भी इन्हीं दोनों प्रतिभागियों ने जीती। प्रतियोगिता का उद्घाटन तीलू रौतेली पुरस्कार विजेता ममता मेहता ने किया।
विज्ञापन

1500 मीटर की दौड़ राजेंद्र बसेड़ा और इंद्रा गढ़िया ने जीती। गोला क्षेपण में नितेश सिंह दानू, हेमा शाही अव्वल रहे। चक्का प्रक्षेपण में हिमांशु कपकोटी और कविता बसेड़ा विजेता रहे। भाला प्रक्षेेपण में इंद्रा गढ़िया और भारत कोरंगा विजेता रहे। लंबी कूद में खीम सिंह, प्रियंका गढ़िया विजयी रहे। ऊंची कूद छात्र वर्ग में भारत कोरंगा, छात्रा वर्ग में इंद्रा गढ़िया विजयी रहे। मुख्य अतिथि, प्राचार्य प्रोफेसर बीसी तिवारी ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे। क्रीड़ा प्रभारी ममता सुयाल ने सभी का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें