फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: गर्मी के सीजन में कम पानी बढ़ाएगा लोगों की परेशानी

Thu, 02 Mar 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। गर्मी का सीजन आते ही बागेश्वर में पेयजल किल्लत गहराने लगी है। दो-दो नदियां (सरयू और गोमती) होने के बाद भी पेयजल किल्लत होने से सरकार और जनप्रतिनिधियों की नाकामी उजागर हो रही है। गर्मी के सीजन में पानी नदियों के संगम पर बसे बागेश्वर के लोगों को रुलाएगा, इसमें कोई दो राय नहीं है।
विज्ञापन

करीब 30 हजार आबादी वाले बागेश्वर नगर को हर रोज 5.5 एमएलडी (मिलियन लीटर पर डे) पानी की आवश्यकता है। अमसरकोट, जखेड़ा, मंडलसेरा, बिलौना आदि पेयजल योजनाओं से केवल तीन एमएलडी पानी मिल पाता है। हर रोज ढाई एमएलडी पानी की कमी है। नगर के मंडलसेरा, जीतनगर, तहसील रोड, मजियाखेत, कफलखेत, सैंज इलाके में वर्षभर पानी की किल्लत रहती है। लोग जलधारों, हैंडपंपों से पानी की आपूर्ति करते हैं। इन इलाकों को एक दिन छोड़कर पानी दिया जाता है।
इन दिनों अमसरकोट पेयजल योजना से नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है। बागेश्वर-गिरेछीना सड़क के चौड़ीकरण के काम के चलते योजना अक्सर बाधित हो रही है। योजना की पाइप लाइनों को शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन

-
इनसेट मंडलसेरा पंपिंग पेयजल योजना पर आस
बागेश्वर। नगर में 3.7 एमएलडी की मंडलसेरा पंपिंग पेयजल योजना का निर्माण हो रहा है। योजना का लगभग कार्य पूरा हो गया है। मुख्य टैंक का कार्य वन भूमि का निस्तारण न होने के कारण नहीं हो सका है। पेयजल निगम के ईई वीके रवि का कहना है कि वन भूमि निस्तारण के लिए प्रस्ताव भारत सरकार के नोडल को भेजा गया है। वन भूमि निस्तारित होते ही मुख्य टैंक का निर्माण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें