फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जय गोलू देवता और राजा शू स्टोर की टीम ने फाइनल में किया प्रवेश

Sat, 08 Mar 2025 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नुमाइशखेत मैदान में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल में जय गोलू देवता की टीम ने सैम मंदिर की टीम को 22 रनों से और दूसरे मुकाबले में राजा शू स्टोर की टीम ने चौरा की टीम को छह रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

युवा स्पोर्ट्स सोसाइटी की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में जय गोलू देवता की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 15 ओवर में पांच विकेट खोकर 230 रन बनाए। जवाब में सैम मंदिर की टीम निर्धारित 15 ओवर में अपने 10 विकेट खोकर महज 208 रन ही बना सकी। जय गोलू देवता ने मैच को 22 रन से जीत कर प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मुकाबले में राजा शू स्टोर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 13 ओवर में 10 विकेट खोकर 193 रन बनाए।
जवाब में चौंरा की टीम 15 ओवर में अपने सात विकेट खोकर 186 रन बना पाई। राजा शू स्टोर की टीम ने छह रन से मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, विनोद पाठक, संजय नेगी, हरीश सुयाल, हेम जोशी, लक्ष्मण घनोला, मनमोहन परिहार, नितेश वर्मा, राहुल साह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें