बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर पूजा करते श्रद्धालु। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर मंदिरों में लोगों ने पूजा-अर्चना की। सुबह से ही लोग मंदिरों में पहुंचने लगे थे। कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर मंदिरों में दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रही।
बागेश्वर के बागनाथ मंदिर, चंडिका मंदिर, उल्का मंदिर, काल भैरव मंदिर, नीलेश्वर महादेव मंदिर, बैजनाथ मंदिर, कांडा के कालिका मंदिर, भद्रकाली मंदिर, विजयपुर के धौलीनाग मंदिर, सनगाड़ मंदिर, नौलिंग मंदिर, शिखर भनार, बदियाकोट के भगवती मंदिर, चिरपतकोट भगवती मंदिर के साथ ही तमाम मंदिरों में दिनभर लोगों की आवाजाही रही। लोगों ने मंदिरों में पूजा कर आशीर्वाद लिया।