बागेश्वर गुरुद्वारे में प्रार्थना करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। गुरुनानक देव की जयंती पर बागेश्वर के गुरुद्वारे में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। ग्रंथी गरुप्रीत सिंह ने गुरु ग्रंथ पड़ा। सेवादार हरपाल सिंह, किशन सोनी आदि ने लंगर लगाया गया। सिख समुदाय ने अरदास कर देश की एकता और अखंडता की कामना की। कार्यक्रम में हरीश सोनी, परमजीत कौर, महेंद्र सिंह, पूजा धवन समेत तमाम लोग मौजूद थे।