बागेश्वर। ग्रामीण उद्यमियों को जागरूक, प्रशिक्षित और सरकारी सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से सीएम उद्यमशाला योजना के तहत जिला स्तरीय ओरिएंटेशन कार्यशाला का आयोजन किया।
कार्यशाला में सीडीओ आरसी तिवारी ने उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए निरंतर संवाद करने के निर्देश दिए।
बुधवार को विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यशाला में सीडीओ ने ग्रामीण आजीविका के अवसरों को मजबूत करने और सरकारी योजनाओं, वित्तीय ढांचों का लाभ उठाकर स्थानीय उद्यमियों को बढ़ावा देने की अपील की।
कार्यशाला का मुख्य लक्ष्य हितधारकों के लिए प्रभावी रणनीति के तहत स्थानीय उद्यमियों के लिए आय सृजन गतिविधियों को सुनिश्चित करना है। उन्होंने हितधारक विभागों को ग्रामीण विकास के लिए रणनीति बनाते हुए आजीविका सृजन और उद्यमिता विकास के लिए प्रयास करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, उद्यान अधिकारी आरके सिंह, महाप्रबंधक उद्योग चंद्र मोहन, मत्स्य अधिकारी मनोज मियान, कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती, सहायक निदेशक डेयरी अनुराग मिश्रा, पर्यटन अधिकारी पीके गौतम, गोविंद सिंह, अरुण अधिकारी आदि मौजूद रहे। संवाद