फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान खोलने के विरोध में महिलाओं ने देवनाई मार्ग पर जाम लगाया

Thu, 06 Apr 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
गरुड़ के देवनाई मोटर मार्ग में चक्का जाम करती महिलाएं  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

 इंदिरा कालोनी गरुड़ देवनाई मोटर मार्ग पर शराब की दुकान खोलने की भनक लगने पर मोतीसारी, पचना, बड़ेत और बिमोला की महिलाओं ने गरुड़ देवनाई मोटर मार्ग पर जाम लगा दिया। महिलाओं ने एक घर में शराब का गोदाम होने की आशंका पर उस घर का ताला तोड़ दिया। लेकिन बंद घर में महिलाओं को शराब बरामद नहीं हुई।
 
इंदिरा कालोनी गरुड़ देवनाई मोटर मार्ग पर गरुड़ बाजार की देशी शराब की दुकान शिफ्ट होने की चर्चा क्षेत्र में कई दिनों से जोरों पर थी। बृहस्पतिवार को शराब के खिलाफ आंदोलन कर रही मोतीसारी, पचना, बड़ेत, बिमोला की महिलाओं को गरुड़ देवनाई मोटर मार्ग पर शराब की दुकान खोले जाने की भनक लगी तो वह जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते इंदिरा कालोनी पहुंच गई। उन्होंने मौके पर शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित महिलाओं ने गरुड़ - देवनाई मोटर मार्ग पर जाम लगा दिया। जिससे दर्जनों वाहन दो घंटे तक फंसे रहे।
विज्ञापन


महिलाओं ने ऐलान किया कि जब तक प्रशासन के लोग मौके पर नहीं आएंगे तब तक वह जाम नहीं खोलेंगे। सूचना मिलने पर कानूनगो दयाल चंद्र मिश्रा, पटवारी देश दीपक वर्मा और हरेंद्र भारती मौके पर पहुंचे तो महिलाओं ने उन्हें घेर लिया। आक्रोशित महिलाओं ने इंदिरा कालोनी में एक घर में शराब का गोदाम होने की आशंका जताई। कानूनगो से घर का ताला खोलने को कहा। कानूनगो ने महिलाओं को बताया कि मकान मालिक घर पर नहीं है। महिलाओं ने उनकी नहीं मानी संबंधित घर का ताला तोड़ दिया। 
विज्ञापन


लेकिन उस घर में शराब की एक भी बोतल नहीं मिली। कानूनगो ने महिलाओं  को बताया कि  कि इंदिरा कालोनी में शराब की दुकान खोलने की चर्चा एकदम गलत है। गरुड़ के कनिष्क प्रमुख प्रकाश कोहली, बिमोला के प्रधान हरी राम आदि ने कहा  गरुड़ देवनाई मोटर मार्ग पर शराब की दुकान नहीं खोलने दी जाएगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें