नगर समेत तहसील क्षेत्र में गत एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति अनियमित चल रही है। आपूर्ति सुचारू नहीं होने से जहां आम जनता परेशान हो रही है वहीं कारोबारियों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। गुस्साए लोगों ने यूपीसीएल से आपूर्ति शीघ्र सुचारू करने को कहा है। आपूर्ति शीघ्र नियमित नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेेतावनी दी है।
मालूम हो कि गत एक सप्ताह से नगर समेत तहसील क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति के हाल ठीक नहीं हैं। दिन में पांच घंटे तक बिजली नदारद रहती है। व्यापारियों और नागरिकों ने बताया कि उन्होंने यूपीसीएल से आपूर्ति शीघ्र नियमित करने करने की मांग की है। उन्होंने मांग शीघ्र पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। चेतावनी देेने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष कपकोट तारा सिंह कपकोटी, भराड़ी शेर सिंह ऐठानी, हेम कपकोटी, नवीन उपाध्याय, ग्रामीण विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष रघुवीर बिष्ट आदि शामिल हैं। उधर यूपीसीएल के ईई भास्कर पांडे ने बताया कि बिजली घर में काम चलने और लाइनों में फाल्ट आने पर ही शट डाउन लिया जाता है। बाकी समय आपूर्ति सुचारू रहती है।