फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का शक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। धूराफाट निवासी महिला की शुक्रवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के भाई ने बहन के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए डीएम को शिकायती पत्र देकर डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। साथ ही मामले की जांच राजस्व पुलिस के बदले रेगुलर पुलिस से कराने की मांग की है। फिलहाल घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

तहसील काफलीगैर के ग्राम धूराफाट निवासी गंगा देवी (42) की शुक्रवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। शनिवार को गंगा देवी के शव का जिला अस्पताल में एक डॉक्टर ने पोस्टमार्टम किया। इस पर गंगा देवी के भाई ग्राम सिमस्यारी निवासी मनोज कुमार ने असंतोष जताते हुए डीएम रंजना राजगुरु को शिकायती पत्र सौंपा है। मनोज कुमार ने डाक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम करने और मामले की जांच रेगुलर पुलिस से कराने की मांग की है। शिकायती पत्र में मनोज ने गंगा देवी के ससुरालियों पर बहन के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उसने बताया कि बहन का पति और सास उसे अक्सर तंग करते थे। इसका मामला पहले महिला हेल्पलाइन तक पहुंचा था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें