अनुसूचित जाति, जनजाति शिक्षक एसोसिएशन की जिला इकाई ने इंटर परिषदीय परीक्षा की राज्य मेरिट में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर विवेकानंद इंटर कालेज मंडलसेरा के छात्र पवन प्रकाश पुत्र प्रताप राम आर्या को प्रशस्ति पत्र और 1151 रुपये देकर सम्मानित किया।
वक्ताओं ने इस होनहार छात्र को दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। वक्ताओं ने पवन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पवन ने कहा कि नियमित पढ़ाई से कठिन राह आसान हो जाती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय कुमार टम्टा ने और संचालन गिरीश चंद्र धौनी ने किया।
वहां सुशील कुमार, जसपाल शाह, संजय कुमार, चंद्रशेखर लोबियाल, गोविंद प्रसाद आगरी, ललित प्रसाद, हरीश चंद्र आगरी, भगवती प्रसाद आगरी, पीआर आर्या, प्रताप राम, अरविंद कुमार, दया शंकर, विमल कुमार आदि थे।