फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्लूडी के इंजीनियरों को लौटाया

Wed, 17 Jun 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, धरमघर (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सनगाड़ बास्ती सड़क का निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों का क्रमिक अनशन बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने समझाने पहुंचे लोनिवि कपकोट के इंजीनियरों को बैरंग लौटा दिया। कहा कि सड़क बनने तक संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन


आंदोलनस्थल बास्ती मेें हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि यह सड़क वर्ष 2009 में कटी थी। इसके बावजूद इस सड़क में वाहन नहीं चल पा रहे हैं। लाखों रुपये की लागत से बनी सड़क के निर्माण में मानकों की अनदेखी हुई है। जिस कारण ड्राइवर इस सड़क में वाहन चलाने से डर रहे हैं।

जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विकास भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोनिवि ने सड़क बनवाने के लिए निविदाएं आमंत्रित करने के बाद काम भी शुरू करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य शुरू होने तक आंदोलन जारी रहेगा। शांतिपूर्ण आंदोलन को तोड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


दूसरे दिन मोहन सिंह, देवेंद्र सिंह, बची राम, धन सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे। सभा की अध्यक्षता केदार सिंह महर, संचालन देवेंद्र सिंह ने किया। वहां ग्राम प्रधान दीपा महर, हयात सिंह, धन सिंह, पूरन सिंह, खड़क सिंह, हरीश सिंह, नरेंद्र सिंह आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें