फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब बनेगी रोड, तभी मिलेगा वोट

विज्ञापन
बागेश्वर के जीतनगर (मंडलसेरा) में धरना देते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। स्वीकृत सड़क और पुल नहीं बनने से नाराज मंडलसेरा जीतनगर के लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। आठ दिन से धरना दे रहे लोगों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाकर कहा कि मांग पूरी होने पर ही वह आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान करेंगे।
विज्ञापन

जन जागृति समिति मंडलसेरा के नेतृत्व में लोगों ने जीतनगर में लोनिवि के खिलाफ धरना दिया। उनका कहना है कि वह स्वीकृत सड़क और पुल के निर्माण की मांग को लेकर आठ दिन से धरना दे रहे हैं लेकिन अब तक उन्हें आश्वासन तक नहीं मिला। ग्रामीणों का कहना है कि नहर बंद होने से घरों में बरसाती पानी घुस रहा है। नहर को तक नहीं खोला जा रहा है। गांव में सड़क की सुविधा नहीं होने से लोग पैदल चलने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने पुल और सड़क का निर्माण नहीं होने पर विधानसभा चुनाव में मतदान नहीं करने आ एलान किया। बुधवार को गणेश सिंह रौतेला, भूपाल सिंह रौतेला, शंकर दत्त जोशी, कैलाश जोशी, प्रवीन सिंह, नरेंद्र सिंह बघरी आदि ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें