फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहनरबूंगा में पानी का संकट गहराया

Fri, 08 Dec 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेहनरबूंगा गांव में पीने के पानी का संकट गहरा गया है। ग्रामीणों ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री के नगर आगमन पर पुलिस लाइन पंपिंग योजना के निर्माण की घोषणा को शीघ्र पूरी करने की मांग की है। उन्होंने समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


मेहनरबूंगा के ग्रामीणों ने कहा है कि गांव के नलों में पानी नहीं आने से सभी परेशान हैं। कलक्ट्रेट योजना से भी पानी नहीं मिल पा रहा है। मजबूरी में उन्हें सरयू के दूषित पानी का सहारा लेना पड़ रहा है। गंदा पानी पीने से बीमारी फैलने की आशंका बनी है।

पिछले दिनों विधायक चंदन राम दास के सहयोग से मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन के लिए पानी की योजना बनवाने की घोषणा की है। इस योजना के निर्माण से पुलिस लाइन समेत ग्राम पंचायत के लोगों की भी प्यास बुझने की आशा है। मांग करने वालों में ग्राम प्रधान जयंती देवी, पूर्व प्रधान रमेश राज, गोविंद सिंह, प्रेम राम, पूरन सिंह, भगवत राम, प्रेमा देवी और दीपा देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें