फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं समेत तीन ने जहर खाया, दो रेफर 

Fri, 08 Dec 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं समेत तीन लोगों ने अज्ञात कारणों के चलते घर में जहर खा लिया। तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत होने पर एक महिला और युवक को रेफर कर दिया गया है, जबकि दूसरी महिला का अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर शाम कठायतबाड़ा निवासी एक महिला (55) ने अज्ञात कारणों के चलते घर पर ही जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। डॉक्टरों ने उसकी हालत देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया।

वहीं दूसरी घटना में बृहस्पतिवार देर शाम को ही दुग नाकुरी तहसील के रीमा निवासी 19 साल की विवाहिता ने भी अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। परिजनों ने उसे रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार विवाहिता के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।
विज्ञापन


वहीं शुक्रवार दोपहर जिला मुख्यालय से लगी ग्राम पंचायत मेहनरबूंगा निवासी एक युवक (20) ने अपने घर के पास सल्फास की गोली खा ली। तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लाए। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। पीड़ित खच्चर चलाकर गुजारा करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें