फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 गांवों का मंदिर पानी के लिए तरस रहा, आपूर्ति सुचारु करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पुंगरघाटी क्षेत्र के ग्राम सभा कमद स्थित 13 गांवों के ईष्ट देव नारी हरज्यू मंदिर परिसर लंबे समय से पानी के लिए तरस रहा है। मंदिर के लिए लाखों रुपये की योजना बनने के बाद भी मरम्मत के अभाव में पानी की व्यवस्था नहीं है। स्थानीय लोगों ने पेयजल लाइन की मरम्मत कर आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को पुंगरघाटी के लोगों ने डीएम विनीत कुमार को ज्ञापन भेजकर बताया कि ग्राम सभा कमद में श्री नारी हरज्यू मंदिर को 13 गांवों के लोग ईष्ट देवता के रूप में प्राचीन समय से पूजते हैं। यहां पर पूरे साल अनेक धार्मिक कार्यक्रम होते हैं। सैकड़ों लोगों के लिए भोजन बनाने और अन्य कार्यों में पानी की काफी जरूरत पड़ती है लेकिन मंदिर में लंबे समय से पानी की भारी किल्लत बनी हुई है। स्थानीय लोग पानी की व्यवस्था नदी-धारों से बर्तन ढोकर करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। लोगों ने बताया कि कुछ समय पहले मनरेगा के तहत गांव के लिए पेयजल योजना का निर्माण किया था लेकिन पेयजल लाइन मूल स्थान में क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसकी मरम्मत न होने से पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। छातीखेत के खुशाल सिंह, चेतन कालाकोटी, अंकित कालाकोटी, रिठायत के दीवान सिंह कलाकोटी, कमद के दलजीत सिंह कालाकोटी, दोफाड़ के चंचल सिंह कालाकोटी, चंदन सिंह, हरीश कालाकोटी, दीवान सिंह, नाघर के कृपाल सिंह, कमल सिंह, गोकुल सिंह, दीवान, रमेश सिंह, भगवत सिंह आदि ने समस्या का समाधान कर पेयजल सुविधा का लाभ दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें