फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमस्यारघाटी के जंगल आग से धधके

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कमस्यार घाटी में थाला और खिड़वाकोट के जंगल धधक रहे हैं। लगातार आग का दायरा बढ़ने से वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है। वन विभाग की टीम आग काबू करने में लगी हुई है। क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग से जल्द आग पर काबू पाने की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाला के जंगल पिछले तीन दिनों से धधक रहे हैं। अब तक करीब चार किमी क्षेत्रफल में आग ने बांज, बुरांश, उतीस, चीड़ सहित घास और चारा पत्ती को जलाकर नष्ट कर दिया है। इससे पशुपालकों के सामने मवेशियों के चारे का संकट पैदा हो गया है। इधर, खिड़वाकोट का जंगल भी शुक्रवार की दोपहर से धधक रहा हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आग के कारण जंगल के हिंसक जानवर भी गांवों का रुख कर रहे हैं। इससे जंगली जानवरों के हमले का खतरा पैदा हो रहा है। आग से क्षेत्र में प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है। उन्होंने जल्द आग पर काबू पाने और क्षेत्र के जंगलों को नुकसान से बचाने की मांग की है। वहीं, जिला मुख्यालय स्थित मालता के जंगलों में वन विभाग ने आग पर काबू पा लिया है। वन विभाग के मुताबिक विभागीय कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें