फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की दीवार धंसने से कपकोट में चरमराई पेयजल आपूर्ति

Thu, 21 Jul 2016 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट-दूणी सड़क के धरखोला में धंसने के कारण नगर पंचायत की पेयजल लाइन के पाइप दब गए हैं। पानी की आपूर्ति चरमराने से लोगों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। 
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पिछले दिनों हुई भारी बारिश से कपकोट-दूणी सड़क की दीवार धरखोला के पास धंस गई।

दीवार धंसने से पेयजल लाइन दब गई है। पाइपों के दबने से मंडलसेरा, तिरूवाण और कपकोट बाजार क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बुरी तरह चरमरा गई है। नलों में पानी न आने के कारण सड़क के किनारे लगे हैंडपंपों में पानी भरने वालों की भीड़ लग रही है। सभासद बलवंत कपकोटी, दीपा तिरूवा और भाजयुमो के नगर अध्यक्ष तनुज तिरूवा ने पेयजल संस्थान को योजना शीघ्र दुरूस्त करने को कहा है।
विज्ञापन


उधर पेयजल संस्थान के ईई केएस खाती ने बताया कि संबंधित जेई को योजना शीघ्र सुचारु करने के निर्देश दिए गए  हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें