फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9553 वोटर करेंगे छह प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Thu, 09 Jun 2016 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
मटेला जिला पंचायत सीट में सदस्य के उप चुनाव के लिए आज मतदान होगा। सभी 23 पोलिंग पार्टियां बूथों में पहुंच गई हैं। इस सीट में सदस्य के लिए मैदान में उतरे छह प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 9553 मतदाता करेंगे। 
विज्ञापन

मालूम हो कि मटेला जिला पंचायत सीट सदस्य नारायण सिंह रौतेला की मृत्यु के कारण रिक्त हुई थी। इस सीट में बालाराम, रवींद्र सिंह, सरस्वती देवी, भूपेंद्र सिंह और आनंद प्रसाद मैदान में हैं। उप चुनावों को संपन्न कराने के लिए कुल 23 बूथ बनाए गए हैं। सभी पोलिंग पार्टियां बूथों में पहुंच गई हैं। 10 जून को सुबह आठ बजे से पांच बजे तक मतदान होगा। 21 ग्राम पंचायतों वाली मटेला जिला पंचायत सीट में कुल 9553 मतदाता हैं। इनमें 4734 महिला और 4819 महिला मतदाता हैं। इधर मंगरूपहरी के तीन  वार्डों में वार्ड सदस्यों के उप चुनाव संपन्न कराने के लिए एक पोलिंग पार्टी बूथ में पहुंच गई है। मंगरूपहरी के वार्ड एक में पुष्पा देवी व सरुली देवी, वार्ड दो में मोहन राम व खीम राम और वार्ड तीन में शेर राम व भूपाल राम उम्मीदवार हैं। इसके अलावा चार वार्डों में सदस्यों का चुनाव  निर्विरोध हुआ है। इनमें घिरौली में सुरेश सिंह, नाघरमाजिला वार्ड में कमला माजिला, नारायणगूंठ में लीला देवी, खितौली में कमला धामी निर्विरोध वार्ड सदस्य चुन लिए गए हैं। जिला पंचायत सदस्य व वार्ड सदस्यों के उपचुनावों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें