फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में अंधड़, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Thu, 09 Jun 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
 बृहस्पतिवार दिन में बागेश्वर में अंधड़ चला। लगभग 15 मिनट तक चले अंधड़ से किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। अगले 24 घंटे के भीतर मौसम विभाग द्वारा जारी तेज बारिश की चेतावनी के बाद प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। बृहस्पतिवार को मौसम साफ रहा। दोपहर साढ़े तीन बजे आसमान में बादल छाने के बाद तेज अंधड़ चला। मौसम विभाग ने भी प्रदेश के कुछ स्थानों में तेज अंधड़ व बारिश की संभावना जताई है। इस सूचना के बाद प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है। एडीएम एसएस जंगपांगी ने सभी विभागों के अधिकारियों को ऐसे मौसम में सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें