फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदेय स्थलों पर पानी, बिजली की व्यवस्था बनाएं

Fri, 18 Nov 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में निर्वाचन के संबंध में बैठक लेते एडीएम एसएस जंगपांगी।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। विधानसभा चुनाव में जिले के सभी मतदेय स्थलों पर पानी, बिजली, मार्ग एवं शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित करें। यह बात एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी एसएस जंगपांगी ने वोटर लिस्ट में सुधार, मतदेय स्थलों के संशोधन, परिवर्तन एवं उच्चीकरण प्रस्तावों के संदर्भ में जनपद के सभी एसडीएम, तहसीलदारों, राजनीतिक दलों के  प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में कही। 
विज्ञापन


एडीएम ने कहा कि मतदेय स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं का होना जरूरी है ताकि मतदान दिवस के दिन मतदान कर्मियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को मतदेय स्थल पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने विद्यालयों में सभी छात्र एवं छात्राओं को संकल्प पत्र बांटकर मतदान के लिए अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराने को कहा।

उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बीएजी (बूथ स्तरीय जागरूकता समूह) की सूची के साथ ही बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) की नियुक्ति कर सूची जिला निर्वाचन कार्यालय में अतिशीघ्र उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में सहायक निर्वाचन अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य ने बताया कि एक अक्तूबर 2016 को सूची प्रकाशन के समय सामान्य मतदाताओं की कुल संख्या 201309 है।
विज्ञापन


इसमें पुरुष मतदाता 101969 एवं महिला मतदाता 99340 हैं। उन्होंने बताया कि सर्विस मतदाताओं की कुल संख्या 6032 है। जिसमें पुरुष मतदाता 3751 एवं महिला मतदाता 2281 हैं। बैठक में एसडीएम श्याम सिंह राणा, कपकोट एनएस नगन्याल, कांडा रिंकू बिष्ट, तहसीलदार काफलीगैर दयाचंद टम्टा, कपकोट पूरन सिंह बिष्ट, दुगनाकुरी सुशील चंद्र, गरुड़ बहादुर सिंह कुमल्टा, रजिस्ट्रार कानूनगो बागेश्वर शिवदत्त तिवारी, कांडा एलएस देव, जिला पंचायतराज अधिकारी पूनम पाठक, प्रमोद तिवारी आदि थे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें