फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एई से मिले आश्वासन के बाद नारायणगूंठ के ग्रामीणों का आंदोलन स्थगित

Thu, 17 Nov 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
पेयजल संस्थान के सहायक अभियंता एससी तिवारी से मिले आश्वासन के बाद लेक्सूना बद्रीनाथ पेयजल योजना के ग्राम पंचायत नारायणगूंठ के मुख्य जल स्रोत टंकी और सौखोला के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे ग्राम पंचायत नारायणगूंठ के  ग्रामीणों का अनशन स्थगित हो गया है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान सविता नगरकोटी ने क्रमिक अनशन में बैठे प्रेम चंद्र पांडे और दरबान सिंह को जूस पिलाकर अनशन से उठाया। एई ने आश्वस्त किया कि जिला योजना से तीसरी किश्त मिलते ही दोनों समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा।  ग्राम प्रधान सविता नगरकोटी ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो 15 दिसंबर के बाद योजना से जुड़े पांचों ग्राम प्रधान अपने पदों से इस्तीफा देकर उग्र आंदोलन को विवश होंगे। वहां उप प्रधान भागीरथी देवी, पूजा देवी, बीना देेवी, ममता पांडे, प्रकाश नगरकोटी, राम सिंह, श्याम दत्त पांडे, महेश पांडे, प्रेम चंद्र पांडे और कै. बालम सिंह आदि थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें