गरुड़ के मटेना में वॉलीबाल प्रतियोगिता में भिड़ती बागेश्वर और मटीना की टीम। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/गरुड़। गरुड़ के मटेना में नव युवक मंगल दल के संयोजन में चल रही वॉलीबाल प्रतियोगिता में बागेश्वर, मालदे और दानपुर की टीम लीग मैच जीतकर अगले चरण में पहुंच गई है।
बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का पहला मुकाबला बागेश्वर और मटीना के मध्य खेला गया। बागेश्वर ने तीन सेट जीतकर विजय हासिल की। गागरीगोल और मालदे के बीच खेले गए दूसरे मुकाबले में मालदे की टीम विजयी रही। तीसरा मुकाबला पाए और दानपुर की टीम के बीच खेला गया। दानपुर ने पांच में से तीन सेट जीतकर अगले चरण में प्रवेश किया। द्वितीय दिवस के मुख्य अतिथि गागरीगोल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नंदन अल्मिया थे। शुक्रवार को प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा। प्रतियोगिता के संचालन में रविशंकर, उमेश जोशी, मोहन जोशी, कैलाश खुल्वे, जगदीश खोलिया, गोविंद बल्लभ बड़सीला, नवीन मिश्रा आदि सहयोग दे रहे हैं।