फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों के सीजन में नगर के अधिकतर एटीएम कैशलेस

विज्ञापन
ागेश्वर में कैशलेस होने के बाद बंद पड़ा एटीएम। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। त्योहार के सीजन में नगर के अधिकांश एटीएम कैशलेस हो गए हैं। दिवाली की खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे लोगों को एटीएम से नकदी न मिलने के कारण निराश लौटना पड़ा। खरीदारों ने ऑनलाइन पेमेंट एप का प्रयोग किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय में कपकोट रोड, माल रोड, स्टेशन रोड और तहसील रोड में स्थित अधिकांश एटीएम कैशलेस दिखाई दिए। कुछ एटीएमों के शटर बंद थे। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे से एक बजे के बीच तहसील रोड स्थित यूनियन बैंक, स्टेशन रोड स्थित इलाहाबाद बैंक, कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक, सेंट्रल बैंक, केनरा बैंक, तहसील रोड स्थित एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम कैशलेस मिले। इनमें से यूनियन बैंक, कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक, सेंट्रल बैंक, एसबीआई बैंक के एटीएम के शटर डाउन दिखाई दिए।
तकनीकी दिक्कत के कारण कुछ एटीएम के शटर डाउन किए गए हैं। अन्य एटीएम में खरीदारी के लिए अधिक लोगों के निकासी करने के कारण नकदी समाप्त हो गई है। बैंकों को एटीएम में नकदी बनाए रखने को कहा है। - एनआर जौहरी लीड बैंक अधिकारी बागेश्वर
विज्ञापन

केमू और रोडवेज की बसों में बढ़ने लगीं सवारियां
बागेश्वर। त्यौहारी सीजन में केमू, रोडवेज की बसों में सवारियां भी बढ़ने लगी हैं। बाहरी प्रदेशों से लोग दिवाली मनाने घर पहुंच रहे हैं। दूर-दराज से बागेश्वर बाजार खरीदारी करने आने वाले लोगों की भीड़ भी बढ़ गई है। केमू के साथ टैक्सियों में भी यात्रियों की तादात बढ़ गई है।
अनलॉक के बाद बसों का संचालन तो शुरू हो गया लेकिन केमू, रोडवेज की बसों में सवारियों का अभाव बना हुआ था। दिवाली त्यौहार को लेकर इन दिनों हल्द्वानी से बागेश्वर आ रही केमू की बसें भरकर आ रही हैं। बृहस्पतिवार को बागेश्वर केमू स्टेशन पर बाहरी जिलों से आने वाले लोगों की काफी भीड़ रही। अल्मोड़ा, गरुड़, कौसानी, हल्द्वानी, पिथौरागढ़ को बागेश्वर स्टेशन से जाने वाली बसों में अन्य दिनों के मुकाबले यात्रियों की संख्या अधिक रही। केमू स्टेशन प्रभारी धरणीधर जोशी ने बताया कि दिवाली त्यौहार को लेकर बसों में लोगों का आवागमन थोड़ा बढ़ा है। संवाद
पटाखा बाजार में सुरक्षा उपकरण न रखने पर होगी चालानी कार्रवाई
बागेश्वर। प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन और नगरपालिका की संयुक्त टीम ने सरयू तट पर लगे पटाखा बाजार का निरीक्षण किया। निरीक्षण करते हुए एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी ने व्यापारियों को मास्क का प्रयोग करने, सैनिटाइजर की व्यवस्था बनाए रखने को कहा। उन्होंने मानकों के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने पर आठ व्यापारियों को सुरक्षा उपकरण रखने को कहा। के निर्देश दिए। कहा कि सुरक्षा उपकरण न रखने पर चालानी कार्रवाई की जाएगी। अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र ने बताया कि पटाखा बाजार के लिए 50 लाइसेंस जारी हुए हैं। टीम में सीओ महेश चंद्र जोशी, पालिका के ईओ राजदेव जायसी, एसआई जीवन सिंह चुफाल आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें