फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेेकानंद के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

Sun, 13 Jan 2019 12:02 AM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाते एबीवीपी के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले मेें स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई। विचार गोष्ठियों में वक्ताओं ने स्वामी जी के जीवनी, व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनके बताए मार्ग पर चलने संकल्प लेने को कहा।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर हाईस्कूल चौरासि में आयोजित गोष्ठी के मुख्य अतिथि एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री हरीश मेहरा थे। शुभारंभ विवेकानंद जी के चित्र के आगे दीप जलाकर किया। कहा कि आदर्श और चिंतनशील राष्ट्र की कल्पना स्वामी जी के बताए मार्ग पर चलने से ही साकार होगी। जिला संयोजक भूपेंद्र दानू, विभाग सह संयोजक राजेंद्र दानू, कालेज इकाई अध्यक्ष सौरभ जोशी, आशीष कुमार, रोहित भारती, नरेंद्र जोशी, दीप बिष्ट, योगेश जोशी समेत विद्या मंदिर के बच्चे और आचार्य मौजूद थे।  
उधर जन शिक्षण संस्थान के सभागार में आयोजित गोष्ठी का शुुुुभारंभ संस्थान के सहायक निदेशक नरेंद्र खेतवाल और नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक पीयुष तिवारी ने विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने युवाओं से संस्कारवान बनने को कहा। सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए आगे आने को कहा। भाषण प्रतियोगिता में हिमांशी देव, सरिता जोशी, प्रदीप कोरंगा प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। आरती पांडे को सांत्वना पुरस्कार मिला। मुख्य अतिथि ने अव्वल प्रतिभागियों में पुरस्कार भेंट किए। वहां रमेश चंद्र, भुवन जोशी, मनोज कुमार, गणेश गैड़ा आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें