फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पानी गर्म करने की रॉड से करंट लगने से ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट के बिचला दानपुर के भनार गांव के ग्रामीण की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम आज किया जाएगा।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार भनार के भौरानी तोक निवासी राजेंद्र सिंह (42) पुत्र स्व. केशर सिंह ने नहाने का पानी गर्म करने के लिए इमर्शन रॉड लगाई थी। रॉड निकालते समय उसे करंट का झटका लगा और वह बेहोश होकर फर्श पर गिर गया। काफी देर तक जब वह बाथरूम से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने उसे आवाज दी। भीतर से कोई आवाज नहीं आने पर दरवाजा तोड़ा गया। परिजन उसे बेहोशी की हालत में सीएचसी कपकोट लाए। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि करंट के दौरान फर्श पर गिरने से उसके सिर पर भी चोट लगी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारण का पता चल सकेगा। मृतक खेतीबाड़ी और मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें