फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, हायर सेंटर रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। अज्ञात वााहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसे सीएचसी कपकोट से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जिला अस्पताल से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घायल युवक रोडवेज में परिचालक पद पर तैनात है।
विज्ञापन

मंगलवार को पंकज सिंह देवली (27) निवासी मल्ला पेठी अपनी बाइक से बागेश्वर को आ रहे थे। असों के समीप उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने उसे 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी कपकोट पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार युवक के सिर पर गंभीर चोट थी। जिसके चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें