फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांप्टीकापड़ी के यूट्यूबर विक्रम को मिला सिल्वर प्ले बटन

विज्ञापन
यूट्यूब सिल्वर प्ले बटन मिलने पर खुशी जताते यूट्यूबर विक्रम कोरंगा। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट के दूरस्थ गांव हांप्टीकापड़ी निवासी यूट्यूबर विक्रम कोरंगा को यूट्यूब से सिल्वर प्ले बटन मिला है। उनके चैनल पर एक लाख सब्सक्राइबर पूरे होने पर यूट्यूब की ओर से उन्हें यह सम्मान दिया गया है। कपकोट तहसील से यह अवार्ड हासिल करने वाले वह तीसरे यूट्यूबर हैं।
विज्ञापन

दिल्ली की एक निजी कंपनी में नौकरी करने वाले विक्रम कोरंगा ने चार साल पहले अपनी संस्कृति, रीति-रिवाज और परंपराओं को देश के विभिन्न कोनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से किंग कोरंगा नाम से यूट्यूब चैनल की शुरुआत की थी। अब तक वह अपने चैनल पर 402 वीडियो अपलोड कर चुके हैं। अपलोड वीडियो में कपकोट के विभिन्न गांवों में स्थापित देवी-देवताओं के मंदिर और वहां होने वाले धार्मिक आयोजन, झोड़ा-चांचरी सहित क्षेत्रीय संस्कृति और रीति-रिवाज के वीडियोज शामिल हैं। विक्रम से पहले कपकोट के पोथिंग निवासी विनोद गढ़िया और फोटोग्राफी के व्यवसाय से जुड़े फर्स्वाण बंधु भी यूट्यूब से सिल्वर प्ले बटन हासिल कर चुके हैं। विक्रम ने कहा कि पहाड़ के युवा देश के कोने-कोने में रोजगार करते हुए वहां की संस्कृति और सभ्यता से रुबरु होते हैं और उसे आत्मसात करते हैं। ऐसे में अपनी संस्कृति और परंपराओं को लोग भूलते भी जा रहे हैं। अपने समृद्ध संस्कृति के संरक्षण और उसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए वह यूट्यूब चैनल के माध्यम से कार्य कर रहे हैं। जिसे पूरा करने में उनके दर्शकों का अपार स्नेह मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें