फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: 40 लाख से होगी विकास भवन रोड की मरम्मत

Sun, 07 Sep 2025 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नुमाइशखेत-विकास भवन सड़क में विकास भवन के समीप नदी के कटाव से सड़क की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। सुरक्षा दीवार के टूटने से सड़क का एक हिस्सा नदी में समा गया है। लोनिवि 40 लाख रुपये की लागत से सुरक्षा दीवार का निर्माण करेगी।
विज्ञापन

पिछले महीने बारिश के कारण सरयू नदी का जल स्तर बढ़ने से विकास भवन के समीप सड़क की दीवार नदी में समा गई। उसके बाद से सड़क में यातायात बंद है। प्रशासनिक कर्मचारियों और आम लोगों को आवाजाही के लिए अपने वाहनों को बाजार से लेकर जाना पड़ रहा है।
डीएम आशीष भटगांई ने बीते दिनों सड़क का निरीक्षण कर संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत कर यातायात सुचारू करने के निर्देश दिए थे।
लोनिवि के ईई एसके पांडेय ने बताया कि सुरक्षा दीवार के निर्माण के लिए निविदा आमंत्रित कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें