फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: ईसीएचएस में बेहतरीन चिकित्सा सेवा के लिए डॉ. हिमांंशु सम्मानित

Sun, 07 Sep 2025 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग की शनिवार को कचहरी बाजार स्थित लीग कार्यालय सभागार में बैठक हुई। लीग के अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने ईसीएचएस में सेवारत अवकाश प्राप्त मेजर डॉ. हिमांंशु उप्रेती को उल्लेखनीय चिकित्सा सेवा के लिए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक प्रभारी अवकाश प्राप्त कर्नल मनीश खन्ना ने स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए पूर्व सैनिकों को जागरूक किया। ईसीएचएस में उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर उन्हें सम्मानित किया गया। लीग के अध्यक्ष ने बताया कि 28 सितंबर को रानीखेत स्थित सोमनाथ मैदान में पूर्व सैनिकों की रैली निकलेगी। उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों से रैली में पहुंचने की अपील की। उन्होंने बताया कि ईसीएचएस और पतंजलि योग पीठ द्वारा पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसका लाभ जल्द पूर्व सैनिकों को मिलेगा। बैठक में विशन सिंह, एमएस बिष्ट, पूरन लोहनी, आरएस शाही, आनंद बोरा, नरेंद्र सिंह, आरएस मेहता, पूरन ऐरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें