राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा और राज्य शैक्षिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में यहां आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव का समापन हो गया है। प्रतियोगिता के विज्ञान ड्रामा में विवेकानंद इंटर कॉलेज मंडलसेरा के बाल वैज्ञानिक प्रथम रहे। मुख्य अतिथि रमसा के जिला परियोजना अधिकारी आकाश सारस्वत ने अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण वितरित किए। इससे पहले डीएम रंजना ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने बाल वैज्ञानिकों के मॉडलों का अवलोकन किया।
मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय सभागार में आयोजित विज्ञान महोत्सव के विज्ञान ड्रामा में वीआईसी मंडलसेरा प्रथम, राइंका कपकोट द्वितीय और राबाइंका पुरड़ा तृतीय रहे। विज्ञान मेला व्यक्तिगत प्रोजेक्ट में भावना, हर्ष कनवाल और पूजा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय, विज्ञान मेला टीम प्रोजेक्ट में सुभाष कुमार, सचिन नगरकोटी प्रथम, हेमलता, अंजलि सेन द्वितीय, हिमानी आगरे और ममता बसेड़ा तृतीय रहे।
विज्ञान प्रदर्शनी जूनियर उप विषय स्वास्थ्य एवं स्वस्थ रहना में दिगंबर, चंद्रा शाही और कृष्णानाथ क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय, विज्ञान प्रदर्शनी जूनियर उप विषय संसाधन प्रबंधन खाद्य सुरक्षा में राहुल कुमार, नेहा जोशी, रीतिका कपकोटी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। उप विषय अपशिष्ट प्रबंधन और जलाशयों के संरक्षण में उषा जोशी, कमल कपकोटी और अभय पंत क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।
उप विषय संचार और परिवहन में तनुज चन्याल, गौरव कुमार और योगेश सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। तकनीकी और समाधान में मयूर तिवाड़ी, विवेक ऐठानी और निखिलेश गोस्वामी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय, गणितीय प्रतिरूपण में भूपेश जोशी, जया आर्या और हिमांशु परिहार क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।
स्वास्थ्य और स्वस्थ रहना में ललित कांडपाल, कोमल नयाल और कृष्णानंद सती क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय, संसाधन और खाद्य सुरक्षा में मुहम्मद साहिल, रमेश मेहरा और कृष्ण सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय, अपशिष्ट प्रबंधन और जलाशयों के संरक्षण में हिमानी खुल्वे, तनुजा खेतवाल और मनीष कुमार क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय, परिवहन और संचार में खीम सिंह, अर्शी सलमानी और मुकेश कुमार क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय, डिजिटल और तकनीकी समाधान में पीयूष दफौटी, बबीता कपकोटी और योगेश कुमार और गणितीय प्रतिरूपण में हर्षित बिष्ट, प्रथम रावत और मुकेश धपोला क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।
संचालन राइंका के वरिष्ठ प्रवक्ता और विज्ञान जिला संयोजक दीप चंद्र जोशी ने किया। वहां विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डायट डॉ. शैलेंद्र धपोला, बीईओ कपकोट रमेश मौर्य, उप शिक्षा अधिकारी पूनम चौहान, संदर्भ व्यक्ति हेम जोशी, मुहम्मद अकील अंसारी, मोहन सिंह धामी, राजीव निगम, चंद्र प्रकाश मिश्रा, ज्योति जोशी, ममता पांडे, आलोक पांडे आदि थे।