फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कट्टरपंथी की घटनाओं के खिलाफ विहिप ने फूंका पुतला

विज्ञापन
बागेश्वर के एसबीआई तिराहे में कट्टरपंथ के विरोध में पुतला दहन करते विहिप कार्यकर्ता। संवाद न्यू - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कट्टरपंथ की आड़ में देश के भीतर बढ़ रही हिंसा और दंगे की घटनाओं पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई और पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने सरकार से दंगा करने और नुपुर शर्मा को खुलेआम धमकियां देने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

नगर के एसबीआई तिराहे पर विहिप के नगर अध्यक्ष नवीन सिंह रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए और कट्टरपंथ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहां पर शेर सिंह मलड़ा, संजय नेगी, भुवन पांडे, कुंदन टंगड़िया, हितेंद्र धपोला, योगेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
बजरंग दल ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
बागेश्वर। कट्टरता और हिंसा के खिलाफ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भीड़ को उकसाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। वहां पर जिला संयोजक विजय परिहार, कुलदीप नगरकोटी, संजू मेहता, सूरज नेगी, युवराज पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें