फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप का बागेश्वर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में हुए सामूहिक हत्याकांड के विरोध में बागेश्वर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते विहिप - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में विरोध, प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम कार्यालय के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में 10 अक्तूबर को बंधु प्रकाश पाल, उनकी गर्भवती पत्नी और आठ साल के बेटे की हत्या कर दी गई है। इस घटना से देशभर का हिंदू समाज आहत और आक्रोशित है। समूचा बंगाल हिंदू समाज के लिए आतंक का पर्याय बन चुका है जबकि बांग्लादेशी घुसपैठियों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसे रोका जाना चाहिए। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी गई। उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार में एनआरसी लागू करने, बंगाल की राज्य सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने, बंधु प्रकाश हत्याकांड की सीबीआई जांच करा आरोपियों को मृत्युदंड की सजा दिलाने, घुसपैठियों को वापस बांग्लादेश भेजने की मांग की। नागरिकता बिल में संशोधन कर बांग्लादेश से प्रताड़ित होकर आए हिंदुओं को संरक्षण देकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। पूरन रावत, हितेंद्र धपोला, नरेंद्र धामी, रविंद्र भारती, आकाश कुमार, सचिन कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें