फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुक्त की क्लास में शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर

विज्ञापन
बागेश्वर में मंडल आयुक्त से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करतीं डीएम रंजना राजगुरु। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। मंडल आयुक्त राजीव रौतेला ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग कर विभागीय अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने आम जनता की ओर से जिला कार्यालयों को भेजी जाने वाली शिकायतों के त्वरित निस्तारण को कहा।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कार्यालयों में इसके लिए जरूरी सुधार पर भी जोर दिया। बताया कि हर स्तर की शिकायत के लिए अलग रजिस्टर बनाया जाना चाहिए। जन शिकायतों के निराकरण के लिए एडीएम राहुल कुमार गोयल को नोडल अधिकारी बनाया गया हैं। डीएम रंजना राजगुरु ने उन्हें बताया कि आम जनता की शिकायतों के निस्तारण के लिए स्टाफ मीटिंग के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है।
हर सोमवार को आयोजित होने वाले जनता मिलन कार्यक्रम के बाद लंबित प्रकरणों का रिव्यू कर संबंधित को तत्काल कार्रवाई की जा रही है। सेवा का अधिकार आयोग के मामलों में सहायक न्याय सहायक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आयोग से प्राप्त पत्र एवं प्रकरण समयबद्धता के साथ सुलझाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें