कपकोट तहसील के ग्राम बैड़ा मझेड़ा में टूटा घर।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। तेज बारिश में कपकोट तहसील के अंतर्गत ग्राम बैडा मझेडा के गोलना में दुमंजिला तीन कमरे का आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा मलबा नहीं हटाए जाने के कारण दो मोटर मार्ग अब भी बंद हैं।
तेज बारिश में कपकोट तहसील के अंतर्गत ग्राम बैडा मझेडा राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र गोलना में ख्याली दत्त पुत्र गोविंद बल्लभ के दोमंजिला मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना में जनहानि और पशु हानि नहीं हुई है। पीड़ित परिवार ने गांव के ही लीलाधर पुत्र बद्री दत्त के मकान में शरण ले रखी है।
जिले में कंधार-रौल्याना-मजकोट, रौल्याना-लोहागढ़ी मोटर मार्ग बंद पड़े है। इन सड़कों में 11 और 12 अगस्त को मलबा आ गया था लेकिन अब तक सड़कों से मलबा नहीं हटाया गया है। सड़के बंद होने के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।